कोरिया

बैकुंठपुर में बनेगा सर्व सुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
12-Oct-2021 12:14 PM
बैकुंठपुर में बनेगा सर्व सुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

विस अध्यक्ष और सांसद की अनुशंसा पर 3 करोड़ 60 लाख मंजूर अम्बिका सिंहदेव में जताया आभार
 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 11 अक्टूबर।
शहर के मध्य कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित भूमि पर सर्व सुविधायुक्त स्पोटर््स काम्पलेक्स बनाया जायेगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत की अनुशंसा पर कलेक्टर श्याम धावड़े ने डीएमएफ से 3 करोड़ 60 लाख रू की राशि स्वीकृत की है।

बैकुंठपुर शहर को मिली स्पोटर््स काम्पलेक्स की सौगात पर संसदीय सचिव और बैकुुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कॉम्पलेक्स जिले के खिलाडिय़ों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

जानकारी के अनुसार शहर में भूमि अदला बदली में ओडगी नाका के समीप मुख्यमार्ग के किनारे मिली जगह पर तत्कालीन कलेक्टर ने जिला अस्पताल भवन बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी, जबकि इस भूमि पर जिला अस्पताल बनाए जाने के संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव तैयार नहीं थी, वहीं नवपदस्थ कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिला अस्पताल के लिए उक्त भूमि को अस्वीकार कर उसे पूर्व में चिन्हिकिंत कंचनपुर की भूमि पर बनाए जाने की अनुमति प्रदान की। वही भूमि खाली पड़ी हुई थी। अब उक्त स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत की अनुशंसा पर कलेक्टर श्याम धावड़े सर्व सुविधायुक्त स्पोर्टर््स काम्प्लेक्स बनाने के लिए 3 करोड 60 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त स्थल पर भव्य स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया जायेगा। जो कि उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। अब कुछ ही समय बाद उक्त स्थल पर खेल काम्पलेक्स का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। जिसके बन जाने से यह कोरिया जिले ही नही बल्कि छग का उच्च स्तरीय खेल काम्प्लेक्स में शुमार हो जाएगा।

एक ही परिसर में कई खेल की सुविधा होगी
जानकारी के अनुसार बनने वाले खेल काम्प्लेक्स में खिलाडियों को एक ही काम्प्लेक्स के भीतर एक साथ कई तरह के खेलों की सुविधा मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार उक्त काम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बॉलिबॉल, टेनिस, बॉस्केटबॉल खेल की एक साथ सुविधा उपलब्ध रहेगा वहीं उक्त काम्पलेक्स में मल्टी जिम भी होगा साथ ही खिलाडियों को सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। अब तक कोरिया जिले में इस तरह की सुविधाओं वाला कोई खेल कॉप्लेक्स नहीं है। इसके बन जाने के बाद कोरिया जिले की पहचान प्रदेश भर में होगी।

जिले के लिए बड़ी उपलब्धि- अंबिका
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में करोडों के खेल काम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद राशि की स्वीकृति जारी होने पर संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक अंबिका सिंहदेव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत व क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत का आभार जताते हुए कहा कि कोरिया जिला मुख्यालय में उच्च स्तर के सुविधाओं का खेल काम्पलेक्स का निर्माण निश्चित रूप से जिले के खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए बडी उपलब्धि बताया। उन्होने कहा कि इसके बन जाने से जिले से कई खिलाडिय़ों को उभारने के लिए एक प्लेटफार्म मिल जायेगा, जहां से कई उत्कृष्ट खिलाडियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा जिससे कोरिया की अलग पहचान प्रदेश में बनेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news