दन्तेवाड़ा

आम के किसानों की कार्यशाला
12-Oct-2021 8:47 PM
  आम के किसानों की कार्यशाला

दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दंतेवाड़ा जिले को आम के उत्पादों के गुणवत्तापूर्ण प्रसंस्करण और विपणन हेतु चयनित किया गया है। इसके फलस्वरूप आम उत्पादक किसानों की आमदनी को दोगुनी करने का उद्द

कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला उद्योग केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गीदम के जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। समारोह के आरंभ में उद्योग केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों की मौजूदगी में द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यशाला में पहुंचे कलेक्टर का वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र नारायण साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य संबोधन में कलेक्टर ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आम उत्पादक किसानों से आम से अमचूर के अतिरिक्त अन्य उत्पादों को जिले में ही प्रसंस्कृत किये जाने की समझाइश दी।इस प्रक्रिया को पंचायतों के समूह बनाकर अमलीजामा पहनाने निर्देशित किया। उन्होंने 7 ग्राम पंचायतों के किसानों के समूह बनाकर आम के उत्पादों के मूल्यवर्धन की सलाह दी। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रक्रिया में संपूर्ण सहयोग दिया जाएगा। किसानों द्वारा तैयार आम के उत्पादों को दंतेवाड़ा के ब्रांड डेनेक्स का नाम भी दिया जाएगा। इससे पूर्व जगदलपुर स्थित उद्यानिकी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आरके देवांगन ने आम के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी।उक्त उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इसके उपरांत सहायक संचालक उद्यान डिकलेश कुमार ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को परंपरागत कृषि से हटकर आम उत्पादन से जुडऩे की सलाह दी।

इसी कड़ी में वैज्ञानिक श्री साहू ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दंतेवाड़ा का चयन आम उत्पादकों के प्रसंस्करण हेतु किया जाना बताया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इसके उपरांत उनके समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। श्री साहू ने किसानों से आत्मनिर्भर दंतेवाड़ा बनाने की अपील की। मंच संचालन संतोष ध्रुव ने किया।

प्रशिक्षक नेंं दी गहन जानकारी

इस अवसर पर रायपुर से पहुंचे मुख्य प्रशिक्षक परदेसी राम महानंद ने आम के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर श्री सोनी को विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी इनमें आम का शरबत, पना आम के अचार, अमचूर पाउडर और मुरब्बा प्रमुख रूप से शामिल थे कलेक्टर ने प्रशिक्षक के योगदान की सराहना की। इस मौके पर किसानों ने विशेषज्ञों से सवाल भी किये। जिनका वैज्ञानिकों नें जवाब दिये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अर्जुन जुर्री, सहायक संचालक कृषि श्री पैंंकरा,रामसिंह नाग, और प्रबंधक श्री नेताम मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news