बस्तर

बिलासपुर-सिमगा मार्ग पर दुर्घटना, वाहन जगदलपुर की सामने के दोनों चक्के हो गए अलग
13-Oct-2021 11:33 PM
 बिलासपुर-सिमगा मार्ग पर दुर्घटना,  वाहन जगदलपुर की सामने के दोनों चक्के हो गए अलग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 13 अक्टूबर। बिलासपुर- सिमगा मार्ग पर बीती रात हुए सडक़ हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। वाहन जगदलपुर निवासी की बताई जा रही है, वहीं वाहन के पास से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल का आई कार्ड भी मिला है, फिलहाल घायलों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कुछ लोगो ने बताया कि बीती रात को जगदलपुर की सफारी वाहन सीजी 17 डी 1550 में कुछ लोग सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक सिमगा मार्ग में एक्सीडेंट होने से सफारी वाहन के दोनों चक्के जहां अलग हो गए, वहीं वाहन डिवाइडर में चढ़ गई, घटना में कितने लोग घायल हुए, इसकी जानकारी किसी को नही है, लेकिन सभी को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, वहीं घटनास्थल से एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसमें मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है,फिलहाल घायलों के बारे में जानकारी पता किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news