सरगुजा

जनसंपर्क कर्मियों के आंदोलन को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन
14-Oct-2021 8:55 PM
जनसंपर्क कर्मियों के आंदोलन को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,14 अक्टूबर। जनसंपर्क कर्मियों के आंदोलन को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया है। उन्होंने मांग को शीघ्र पूरा करने हेतु आग्रह किया।

छतीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी कमल बंद हड़ताल में सरगुजा जिले के जनसम्पर्क कार्यालय के सभी कर्मचारी अधिकारी सांकेतिक कलम बंद कर सामूहिक अवकाश लेकर किये जा रहे आंदोलन की मुख्य मांग राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ अधिकारी को संचालक पद पर पदस्थ किया गया है, उन्हें इस पद से तत्काल हटाने की मांग को लेकर आंदोलनरत् अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मांग पूरा नहीं होने तक काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं। जिसके तहत जनसंपर्क अधिकारी संघ द्वारा जायज मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा उक्त मांग का समर्थन करते हुये जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की कि जनसम्पर्क के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा निरंतर छत्तीसगढ़ सरकार के विकास से संबंधित एवं अन्य कार्यों, योजनाओं का विस्तार पूर्वक प्रचार-प्रसार कराते है। इनके जायज मांग को शीघ्र पूरा करने हेतु आग्रह किया।
 
डी.एस.सिदार जनसम्पर्क अधिकारी के उपस्थिति में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, अम्बिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, अम्बिकापुर तहसील अध्यक्ष शोभनाथ राम (व्यास), सचिव राकेश पुरी, संजय यादव, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, उपाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता, सुधीर राणा, मुकेश झालरिया, विकास दास उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news