कोरिया

श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
16-Oct-2021 5:29 PM
श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

बाइक रैली में शामिल हुईं संसदीय सचिव, जय राम के नारे से गूंजा उठा शहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 16 अक्टूबर।
दशहरा  पर 15 अक्टूबर को शहर में हिन्दू संगठनों द्वारा राम की शोभा यात्रा के तहत विशाल बाईक रैली निकाली गयी। वही छग शासन के संसदीय सचिव व क्ष़ेत्रीय विधायक अंबिका सिंहदेव भी बाईक में बैठकर रैली में शामिल हुईं।
रैली में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष द्वय शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी के साथ कांग्रेस के नेता वेदांति तिवारी सहित कई हिन्दू संगठन के नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भगवा साफी सिर में बांधे तथा कंधे में लटकाये हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा बाईक रैली में शामिल हुए। दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित विशाल बाईक रैली में भारी संख्या में पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।
 हिन्दू संगठनों द्वारा आयोजित बाईक रैली शहर के प्रेमाबाग मंदिर परिसर से दशहरा पर्व पर शुरू हुई और हजारों की संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग बाईक रैली निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस प्रारंभ स्थल प्रेमाबाग मंदिर परिसर तक पहॅुंची। इस दौरान वाहन में डीजे में भी गीत संगीत बचता रहा और उत्साह के साथ भारी संख्या में भगवा झण्डा लहराते हुए बाईक रैली शहर से निकली। इस बार कोरोना संक्रमण में आयी कमी के कारण इस पर प्रतिबंध नही लगाये गये थे।

उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं के द्वारा बाईक रैली निकाली गयी और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने भी इसमें भाग लिया जिसके कारण युवाओं का उत्साह दुगुना हो चला था। आयोजित बाईक रैली में शहर के युवाओं जनप्रतिनिधियों के साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बडी संख्या में युवा वर्ग बाईक रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर सुभाष साहू, गौ सेवक अनुदाग दुबे, बृजवासी तिवारी, पंकज गुप्ता, अरविंद सिंह (डब्ल्यु), शारदा गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुरेन्द्र सिंह छोटू, वैभव सिंह, आशीष शुक्ला, रवि सिंह, प्रभाकर सिंह, हर्षल गुप्ता, अभय दुबे, धनश्याम साहू, जगदीश साहू, सुनील शर्मा, प्रवेश द्विवेदी, रिचेश सिंह, सौरव सिंह, रजनीश गुप्ता, सत्येन्द्र सोनी, अभय दुबे, अनुप अग्रवाल, रवि त्रिपाठी, विशाल सिंह सहित काफी संख्या में युवा शामिल हुए।

जवारा विसर्जन में शामिल हुई संसदीय सचिव
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिनों मां रमदईयॉ धाम समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जवारा विसर्जन की झांकी निकाली गयी जिसमें संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक अंबिका सिंहदेव भी शामिल रही। जिससे भक्तों का उत्साह दुगुना हो गया।
जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र में झुमका बांध तट पर स्थित क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल मां रमदईया धाम परिसर से धाम प्रमुख सुनील सिह के दिशा निर्देश पर जवारा विसर्जन की झांकी निकाली गयी, जो धाम परिसर से शुरू होकर चेर, महलपारा, होते शहर के मुख्य घडी चौक पर पहुॅची यहॉ पर श्रद्धालुओं का स्वागत लोगों द्वारा किया गया। इस बार जवारा विसर्जन के रैली में संसदीय सचिव की उपस्थिति भक्तों के उत्साह को बढा दिया था। घडी चौक से जवारा की झांकी आगे बढते हुए जवारा का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news