दन्तेवाड़ा

सरकारी राशन दुकान की बागडोर अब महिलाओं के हाथ में
16-Oct-2021 10:50 PM
 सरकारी राशन दुकान की बागडोर अब महिलाओं के हाथ में

तीन उचित मूल्य की दुकानों को उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 16 अक्टूबर। प्रदेश की भूपेश सरकार महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं बना रही है। अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल करते हुए बचेली नगर में तीन सरकारी राशन दुकानों की बागडोर महिला के हाथों में आई।

नगर पालिका वार्ड क्रं. 5, 8, 16 में शनिवार को शुभारंभ किया गया। इसका संचालन स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जाएगा। तीन महिला समूह जीवन ज्योति, संगवारी, भगवती स्व सहायता समूह के द्वारा संचालन किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला बाल विकास प्रभारी किरण जायसवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में महिलाओं के पास कार्य नहीं था, लेकिन अब महिलाएं खुश है और आत्मनिर्भर बन रही है। दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा एवं महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी का विशेष योगदान रहा। इसे महिला उत्थान की ओर एक अच्छा प्रयास बताया जा रहा है।

इस दौरान बचेली पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे, पार्षद दमयंती साहु, चंपा मरकाम, लता नाग, लक्ष्मी साहू, बिन्द्रा नायक, रानी  व समूह की अन्य महिला सदस्य उपस्थित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news