दन्तेवाड़ा
दशहरा पर्व, नहीं हुआ बड़ा आयोजन
16-Oct-2021 10:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 16 अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बचेली नगर में मनाया गया। कोरोना नियमों के चलते लगातार यह दूसरी बार है, जब भव्य आयोजन नहीं हुआ। छग सांस्कृतिक समिति के द्वारा स्थनीय केंद्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में विधिवत पूजा कर 8-10 फ़ीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मैदान में 50-60 लोगों की मौजूदगी रही। आतिशबाजी भी की गई।
ज्ञात हो कि बचेली नगर में छग सांस्कृतिक समिति द्वारा 40-42 वर्षों से 50-55 फ़ीट के रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा है, लेकिन कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन से अनुमति ना मिलने के कारण यह लगातार दूसरी बार यह पर्व धूमधाम से नहीं मनाया जा सका।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे