महासमुन्द

गांवों में हर्षोल्लास से मना दशहरा
17-Oct-2021 6:00 PM
गांवों में हर्षोल्लास से मना दशहरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अक्टूबर।
ग्राम पंचायत खैरा में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला व रावण दहन हुआ। यहां रावण का 22 फीट का पुतला बनाया गया था।

भगवान श्रीराम, लक्षमण, सीता और हनुमान की प्रतिमा के पूजन के बाद कार्र्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रावण वध का मंचन कार्यक्रम करने के पश्चात 22 फीट के पुतले का दहन किया गया। सभी ने एक दूसरे को सोनपत्ती भेंट की। इस अवसर पर जीवन कोसरे, छबि चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, दीनू चंद्राकर, सनत ध्रुव, भोला ध्रुव, बसंत ध्रुव, प्रेमलाल ध्रुव, गोपाल चंद्राकर, राकेश चन्द्राकर, देवनाथ यादव, पप्पू साहू, रेवा राम कोसरे, टिकेश्वर चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इसी तरह महासमुंद के इमलीभांठा में विजयादशमी पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रावण का विशाल पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जीवंत रामलीला का मंचन भी किया गया। इमलीभाठा दशहरा उत्सव समिति द्वारा विजयादशमी पर्व दशहरा मैदान में मनाया गया। अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकार तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर मौजूद थे। विधायक एवं पालिका अध्यक्ष ने लभराखुर्द के जय बजरंग मानस मंडली के बाल कलाकारों द्वारा रामायण के पात्रों की भूमिका में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता जी की आरती की और पुष्पमाला चढ़ाई। बाल कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। श्रीराम ने रावण रूपी पुतले का दहन किया।

इस अवसर पर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं सभापति कृष्णा चंद्राकार, पार्षद राहुल चंद्राकार, पूर्व पार्षद राजेश चंद्राकर, जेम्स जॉन, संतोष वर्मा, गोलू मदनकार सहित महिलाएं और पुरूष बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news