रायगढ़

पत्थलगांव सडक़ दुर्घटना में घायल 4 मरीजों का रायगढ़ में इलाज जारी
17-Oct-2021 6:13 PM
पत्थलगांव सडक़ दुर्घटना में घायल 4 मरीजों का रायगढ़ में इलाज जारी

रायगढ़, 17 अक्टूबर। जशपुर जिले के पत्थलगांव में सडक़ दुर्घटना में घायल मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। घायल 04 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफेर किया गया। जिसमें 03 मरीजों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी स्थिति स्थिर है। एक मरीज के सिर में चोट आने पर उसका आपरेशन एक निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन द्वारा किया गया है तथा उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। उसे उचित देख रेख के लिए आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।     पत्थलगांव, जशपुर से सडक़ दुर्घटना में घायल 04 मरीजों को 15 अक्टूबर को रात को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। 04 मरीजो में से श्री साहनी राठिया को सिर में चोट पायी गई है तथा करन सिंह को दाहिने पैर में चोट पाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news