कोरिया

मृतक के परिजनों को एक करोड़ घायलों को 50 लाख मुआवजा दें राज्य सरकार-श्याम बिहारी
17-Oct-2021 7:33 PM
मृतक के परिजनों को एक करोड़ घायलों को 50 लाख मुआवजा दें राज्य सरकार-श्याम बिहारी

 पूर्व विधायक ने की पत्थलगांव घटना की निंदा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 17 अक्टूबर।
पत्थलगांव में शुक्रवार की दोपहर घटित घटना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में मृतक को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित है। साथ ही माता रानी से मेरी प्रार्थना है कि शोकाकुल प्रियजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने संबल प्रदान करने के साथ ही घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करता हूं।

आगे कहा कि पूरे प्रदेश में नशे के बढ़ते फलते फूलते व्यापार ने प्रदेश की स्थिति दयनीय बना दी है। घटना घटित होने के 24 घंटे बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का घटना स्थल में न पहुंचना और न ही किसी प्रकार की सहायता राशि की घोषणा करना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जबकि यही भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश की घटना पर बिना विलंब किए वहां पहुंचने के लिए लखनऊ पहुंच जाते हैं और एयरपोर्ट पर धरना देते नजर आते हंै और तो और 50 लाख की मुआवजा राशि प्रदान करने की घोषणा भी करते है।  यह इनका दोहरा चरित्र है, जो प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली में बैठे अपने नेताओं को खुश करने के लिए काम करते है।

मंै प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करता हूं कि इस दुखद घटना में मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रूपए के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50 लाख रूपए की सहायता राशि यथाशीघ्र प्रदान करें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news