दन्तेवाड़ा
कलेक्टर ने दी ट्राई साइकिल
19-Oct-2021 5:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 19 अक्टूबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में दिव्यांग को बैटरी चलित ट्रायसाईकल प्रदान कर उनकी राह आसान कर दी। दंतेवाड़ा निवासी छन्नूराम निषाद आत्मज लोकनाथ निषाद को बैटरी चलित ट्रायसाईकल प्रदान किया गया। छन्नूराम अस्थिबाधित दिव्यांग है। वह किराना की दुकान चलाता है।अब उन्हें दैनिक क्रियाकलापों के साथ ही आसपास आने-जाने में काफी सहुलियत होगी। छन्नूराम ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत खुशी-खुशी अपने घर की ओर प्रस्थान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे