दुर्ग

हेमचंद यादव विवि में कुलपति ने ली अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक
19-Oct-2021 5:51 PM
हेमचंद यादव विवि में कुलपति ने ली अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक

दुर्ग, 19 अक्टूबर। विश्वविद्यालय से जुड़ा हर विद्यार्थियों की समस्या का हल करना हमारा पहला दायित्व हैं। हम सभी को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए। ये सलाह हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने आज विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में दी। डॉ. पल्टा ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सदैव सहयोगात्मक रवैया अपनाये. अनेक विद्यार्थी दुरस्थ अंचलों से अपने कार्य हेतु विश्वविद्यालय परिसर में आते हैं। कई विद्यार्थी कमजोर आर्थिक परिस्थिति के कारण बार-बार विश्वविद्यालय आने में असमर्थ होते हैं। अत: हमें प्राथमिकता के आधार पर विद्यार्थियों का कार्य संपादित करना होगा। डॉ. पल्टा ने विद्यार्थियों से भी आग्रह किया कि वें अत्यंत आवश्यक होने पर ही विश्वविद्यालय परिसर में आवें, अन्यथा महाविद्यालय स्तर पर ही अपनी समस्याओं का निराकरण करें। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय का पाबंद होने संबंधी निर्देश देते हुए डॉ. पल्टा ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने आने वाले तत्व पर नजर रखें।

इसी संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन जिला पुलिस के जवान महिला एवं पुरूष स पूर्ण कार्य अवधि में अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहते हैं। डॉ. पल्टा ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया कि विश्वविद्यालय आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को इस बात के लिए सूचित करे कि अगामी दिसंबर माह की सेमेस्टर परीक्षा तथा सत्र 2022 की वार्षिक परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news