दुर्ग

सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
19-Oct-2021 6:19 PM
सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अक्टूबर।
सफाई कर्मचारी संघ में दो फाड़ हो गया है। अब तक कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष वाल्मिकी सिंग से नए संघ ने नाता तोड़ दिया है। नए संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रिक्की समुद्रे की अगुवाई में सोमवार को निगम दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कर्मचारियों के हितों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पुतला दहन कर इन कर्मचारियों ने अपना आक्रोश भी जताया। रिक्की समुद्रे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष वाल्मीकि सिंग द्वारा नगर निगम दुर्ग प्लेसमेंट कर्मचरियों को उनके अधिकार क्षेत्र से लगातार भ्रमित किया जाता रहा है। प्लेसमेंट के 60 कर्मचारियों का एमसीसी में परिवर्तन किया गया। इसका उनके द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने और कई आरोप लगाए। रिक्की समुद्रे ने कहा है कि भविष्य में प्रदेशाध्यक्ष वाल्मिकी सिंग द्वारा नगर निगम दुर्ग के कर्मचारियों के संबंध में किसी प्रकार का पत्रक दिया जाता है तो उसे निरस्त करने की मांग की है। पुतला दहन कार्यक्रम में संतोष श्यामसुखा सहित अन्य पदाधिकारी व  सदस्य मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news