रायपुर

पत्नी की हत्या कर युवक फांसी पर झुला, सिविल लाइन इलाके की घटना
19-Oct-2021 6:38 PM
 पत्नी की हत्या कर युवक फांसी पर झुला, सिविल लाइन इलाके की घटना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। सिविल लाइन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या करने के बाद फांसी पर झुल गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना आकाशवाणी के समीप उत्कल बस्ती की है। दोपहर करीब एक बजे पत्नी, पति का शव लोगों ने देखा। इसके बाद वहां सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वहां पहुंची, और मामले की पड़ताल की।

बताया गया कि आरोपी पति सोनू बघेल एक दूकान में काम करता था। उसने अपनी पत्नी रमा बघेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी, और खुद फांसी पर झुल गया। महिला का शव घर के किचन के पास लथपथ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट