रायगढ़

पत्थलगांव घटना के विरोध में सीएम का पुतला दहन
19-Oct-2021 6:54 PM
  पत्थलगांव घटना के विरोध  में सीएम का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 19 अक्टूबर। पत्थलगांव घटना के विरोध में भाजयुमो ने 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।

भाजयुमो सारंगढ़ ने युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नयन बेहार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया, एवं दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने, मादक पदार्थो की तस्करी जल्द से जल्द बन्द करने एवं छग गृह मंत्री का इस्तीफा की मांग की गई।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र बरगाह, मनोज लहरे, ऐशकुमार यादव, सोनू छाबड़ा, वीरेंद्र निराला, मनोज जायसवाल, नरेश प्रधान, लक्ष्मण लहरे, जय बानी, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नयन बेहार, देवन्द रात्रे, महामंत्री गण सूरज गुप्ता, आयुष्मान नामदेव, हितेश अजगले, मयूरेश केशर वानी, आकाश ठाकुर, अक्षत स्वर्णकार, पिंटू शुक्ला, आकाश यादव, कुंदन कुर्रे, आशुतोष गोस्वामी, ईशान शर्मा, मोक्ष यादव, कृष चौहान, विकास यादव, अमित यादव, विकास साहू, दिलीप साहू, सुनील यादव, किशन गुप्ता, विक्की सिदार, अभिषेक बरेठ, बद्री यादव, प्रकाश यादव इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news