कोण्डागांव
कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनजीत सिंह बदेशा का निधन
19-Oct-2021 8:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फरसगांव, 19 अक्टूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता फरसगांव निवासी मनजीत सिंह बदेशा पिता स्व सुरजन सिंह बदेशा (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के दौरान मंगलवार को फरसगांव नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निधन हो गया। वे अपने पीछे दो बेटे-बहू सहित भरा-पूरा परिवार छोडक़र चले गए। उन्होंने अपना राजनीतिक दौर युवा अवस्था में प्रारंभ किए और कांग्रेसी कमेटी से जुड़े रहे। इसी बीच वे गट्टीपलना के उपसरपंच रहे, जिसके बाद फरसगांव जनपद पंचायत में दो बार उपाध्यक्ष भी रहे, साथ ही कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस में प्रदेश प्रतिनिधि थे। उनके निधन पर कांग्रेसियों ने दुख व्यक्त किया है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर को फरसगांव नगर के मुक्तिधाम में सुबह 10 बजे के बाद किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे