दन्तेवाड़ा

ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित
19-Oct-2021 8:51 PM
   ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल  में मरीजों को फल वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 19 अक्टूबर।  नगर में मंगलवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सुबह नगर में जुलूस निकाला गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के द्वारा अपोलो अस्पताल में मरीजों को फल व कपड़े वितरित कर स्वस्थ होने की कामना की। पुरूष मरीजों को लुंगी व महिला मरीजों को साड़ी वितरण किया गया।

 इस दौरान अपोलो चिकित्सा प्रशासक डॉ. एसएम हक, सिविल विभाग के सहायक महाप्रबंधक जेडएन अंसारी, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष फखरे आलम, फिरोज नवाब, महबूब बाशा, शेख मीणा हज, आफताब आलम, अख्तर खान, सलमान नवाब, मोहम्मद मुश्ताक, शबीना आलम, सैयद मोहम्मदीन एवं अन्य की मौजूदगी रही।

सुबह नगर में जुलूस निकाला गया। मस्जि़द से निकलकर अस्पताल चौक, राजीव गांधी चैक, घड़ी चौक, घासीदास चौक, हाईटेक कॉलोनी, श्रमवीर चौक होते हुए वापस मस्जि़द पहुंचा। जगह-जगह पर शरबतों के साथ स्वागत किया गया। इसमे आबशार आलम, इमरान आलम, शाहबाज खान, अरशद, शकील, सद्दाम, सलमान व अन्य मौजूद रहे। मस्जि़द पहुॅचने के पश्चात परचम कुशाई की रस्म अदा कर नगर में एवं मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news