बलौदा बाजार

अचानक कसडोल पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष मरकाम कांग्रेसियों ने किया स्वागत, कुशलक्षेम जाना
20-Oct-2021 5:38 PM
अचानक कसडोल पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष मरकाम कांग्रेसियों ने किया स्वागत, कुशलक्षेम जाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 20 अक्टूबर।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अचानक चाय की तफरी में पहुंचे और कांग्रेस जनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। चाय की तफरी में अचानक अपने बीच प्रदेश अध्यक्ष को पाकर कांग्रेसियों के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

कसडोल नगर पंचायत के सामने स्थित लबरा गुड़ी के नाम से प्रसिद्ध चाय की तफऱी में एक के बाद एक वाहनों का काफिला सुरक्षा गार्डों के साथ अचानक रुका। इन वाहनों के काफिले से कोई और नहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उतरे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने सरल एवं सहज स्वभाव के लिए विख्यात हैं।

चाय की तफरी में पहुंचते नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक यादव, युंका अध्यक्ष चंदन साहू, नीरेन्द्र क्षत्रिय, रोहित साहू आदि सहित उपस्थित कांग्रेसियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सभी अतिथियों का बड़े ही आत्मीयता से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसी नेताओं ने चाय तफरी में ही बैठकर चाय नास्ता किया।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अचानक हो रहे बारिस से किसानों की फसल क्षति होने की आशंका जताते हुए उनका ध्यान आकृष्ट कराया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा ने क्षेत्र के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों के विकास के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं को लिखे पत्र पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस दिशा में सार्थक पहल करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने चाय तफरी के संचालक मनोज साहू के चाय की तारीफ करते हुए उन्हें बतौर पुरस्कार 500 रुपए दिए। उल्लेखनीय हो कि प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज के पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए उनके गृहग्राम खरौद जा रहे थे, इस दौरान स्थानीय कांग्रेस जनों से भेंट करने की इच्छा जाहिर की और विश्रामगृह में ठहरने के बजाए  कार्यकर्ताओं से मिलने स्वयं चाय की तफरी में पहुंच गए। चाय की तफरी में अचानक अपने बीच प्रदेश अध्यक्ष को देखकर कांग्रेसियों के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ काफिले में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, सुशील शर्मा (भाटापारा), रोहित साहू (पलारी), पीयूष कोसरे (आरंग) एवं चाम्पा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन प्रमुख रूप से शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news