दुर्ग

उतई नगर का संपूर्ण विकास प्राथमिकता-ताम्रध्वज
20-Oct-2021 6:17 PM
उतई नगर का संपूर्ण विकास प्राथमिकता-ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 अक्टूबर।
कालिका ट्रस्ट एवं दशहरा उत्सव समिति उतई द्वारा रविवार को  दशहरा उत्सव का आयोजन हथखोज पारा उतई में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेद्र हिरवानी ने की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर किया गया।

इस दौरान मंत्री श्री साहू ने कहा कि विजय दशमी सिर्फ अपने बुराइयों को जलाने हेतु मनाया जाता है। जिसमें राम के सद्गुण को लोगों द्वारा ग्रहण कर समाज सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 10 करोड़ से अधिक की राशि नगर विकास के लिए दी गई है। उतई नगर का सम्पूर्ण विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डिकेद्र हिरवानी ने कहा कि विजय दशमी का पर्व हमारे संस्कृति का अभिन्न अंग बन गया है।

नगर का विकास मंत्री के सहयोग से लगतार हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू ने किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर नेताम, तोरण ठाकुर, अरुण वर्मा, डुमरडीह उपसरपंच प्रदीप पाटिल, अजय वर्मा, विष्णु देशलहरे, संजय गिरी गोस्वामी, राकेश साहू, घुघसीसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले, प्रहलाद वर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, भीमसेन सिन्हा, दीपमाला देशलहरे, किरण गिरी गोस्वामी, एल्डरमेन खुमान साहू, संजय गिरी गोस्वामी सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट