रायपुर

महिला की हत्या, लूट की आशंका, संपत्ति विवादकी भी पड़ताल कर रही पुलिस
20-Oct-2021 6:22 PM
  महिला की हत्या, लूट की आशंका, संपत्ति विवादकी भी पड़ताल कर रही पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अक्टूबर। टिकरापारा के सुदामानगर में देर रात महिला की हत्या हो गई। कहा जा रहा है कि लूट के इरादे से महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि सुदामा नगर रहवासी शकुंतला यादव अकेले रहती थीं। बेटा अजय यादव दूसरी जगह रहता था। आज सुबह मोबाइल लगाने पर मां ने फोन नहीं उठाया, तो वह घर पहुंचा। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गया, तो मां की लाश पड़ी थी। इसके बाद वहां हडक़ंप मच गया।

मृतका के गहने गायब थे, और हाथ पैर और मुंह रस्सी से बंधी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लूट के इरादे से महिला की हत्या हुई है। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है। टीआई, और अन्य पुलिस के लोग वहां पहुंचे, और मामले की जानकारी ली। ऐसा भी पता चला है कि परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। बहन ने  इसकी जानकारी दी है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news