महासमुन्द

शरद पूर्णिमा पर कई कार्यक्रम
21-Oct-2021 4:57 PM
शरद पूर्णिमा पर कई कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अक्टूबर।
शरद पूर्णिमा पर अजमीढ़धाम भवन ग्राम कांपा महासमुंद में हवन पूजन का कार्यक्रम स्वर्णकार समाज जिला महासमुंद के द्वारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के बालिकाओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा स्वर्णकार समाज का गठन भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम शिखा सोनी, द्वितीय लाला सोनी, तृतीय प्रीति सोनी एवम् राजेश रहे। ट्रिशु सोनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

युवा स्वर्णकार समाज के गठन में अध्यक्ष हिरेंद्र सोनी,उपाध्यक्ष चूड़ामणि, सचिव अंकित सोनी, कोषाध्यक्ष मयंक सोनी, सह सचिव प्रखर सोनी का नाम सर्व सम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज जनों के बीच समाज के विकास हित में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जीवन सोनी, सीतेश सोनी, प्रहलाद सोनी, ललित सोनी पंच, लक्ष्मण सोनी, घनश्याम सोनी, दीपक सोनी, आचार्य जी, कुसुम सोनी, हेमलाल, गिरीश सोनी, विकी सोनी, मधु सोनी, ममता सोनी, राजेश सोनी, बरखा सोनी, ज्योति सोनी, भारती सोनी, आयुष सोनी, अर्पिता सोनी, हर्षिता सोनी, महेंद्र सोनी, नम्रता सोनी, जमुना सोनी, तारा सोनी, डिकेश्चर सोनी, रामानंद सोनी, खुशबू सोनी, नीतू सोनी, जानकी सोनी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news