दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अक्टूबर। भारती महाविद्यालय (बी.आई.आई.टी) में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती वंदना एंव तैल्यचित्र मे माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। नवरात्रि उत्सव में सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर डांडिया, गरबा की प्रस्तुति दी गयी। इस कार्यक्रम में बीएड विभाग को प्रथम एवं कंप्युटर साईंस विभाग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। संस्था के प्रचार्य, डॉ. आलोक भट्ट ने अपने विचार व्यक्त किये और विद्याथिर्यों के द्वारा अच्छा प्रस्तुति देने पर उनको बधाईयां दी।
इस अवसर पर प्रो. डी.सी. परसाई, विभा ठाकुर, प्रो ललित भैया, डॉ. मनोज मौर्य विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. चित्रांजना, चंचला खरे थी। प्रो. हिमाद्री पसीने और अपूर्वा थेटे ने कार्यक्रम का संचालन किया। सभी अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रों. चितरांजना द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।