महासमुन्द

राष्ट्रीय सोच के अभाव के कारण ही देश कमजोर पड़ता है-कनीराम
22-Oct-2021 9:38 PM
 राष्ट्रीय सोच के अभाव के कारण ही देश कमजोर पड़ता है-कनीराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद खंड व नगर इकाई ने आदर्श हाई स्कूल मैदान में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मंच कार्यक्रम के अध्यक्ष राजू यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज महासमुंद तथा मुख्य वक्ता कनीराम नंदेश्वर प्रांत प्रचार प्रमुख एवं नगर संघचालक भूपेंद्र राठौर उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 3 बजे मैदान से स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ नगर में पथ संचलन किया, जो नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए सायं 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

इस दौरान अतिथियों ने शस्त्र पूजन कर उत्सव प्रारंभ किया। समता, सूर्य नमस्कार के अभ्यास का प्रदर्शन किया गया। अमृत वचन, सुभाषित, एकल गीत प्रस्तुत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा कार्य देश में ही नहीं अपितु विश्व में मानव कल्याण हेतु समर्पित है। इस संगठन में सभी वर्ग के लोग कार्य करते हैं। देश में किसी भी आपदा पर स्वयंसेवक स्वस्फूर्त सहायता हेतु पहुंच जाते हैं।

मुख्य वक्ता कनीराम नंदेश्वर छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख ने कहा कि देश में आदिकाल से विजयदशमी पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन यह दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि सन 1925 को इसी दिन शुभ मुहूर्त में डॉक्टर हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित करने व राष्ट्र जीवन में शक्ति का निर्वाह करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ की स्थापना की थी। अभी आजादी के 75वां वर्ष पर स्वाधीनता का संकल्प पूर्ण हुआ। राष्ट्रीय सोच के अभाव के कारण ही देश कमजोर पड़ता है। अत: हमें एकजुट होकर इसे दूर करना है। देश को शक्तिशाली बनाना है। ताकि आतंकवाद एवं देश के अन्य समस्याओं को खत्म किया जा सके।

प्रार्थना के पश्चात संपूर्ण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, नागरिक, मातृशक्ति एवम स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news