गरियाबंद

पत्थलगांव घटना की न्यायिक जांच हो-अशोक बजाज
22-Oct-2021 9:42 PM
  पत्थलगांव घटना की न्यायिक जांच हो-अशोक बजाज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 अक्टूबर। पत्थलगांव घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से नेहरू घाट से सदर बाजार होते हुए गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला।

इस अवसर पर अशोक बजाज ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के सरंक्षण में गांव-गांव में नशा माफिया और कोचिये सक्रिय है। भारी मात्रा में गांजा, शराब और चरस की बेखौफ  बिक्री हो रही है। युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। परंपरागत तीज-त्यौहारों में भी दंगे फसाद होने लगे है। यदि प्रदेश में नशे का बाजार ऐसे ही पनपता रहा तो पूरा समाज आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी बर्बादी के कगार पर है जबकि नशे के व्यापारी पनप रहे तथा आर्थिक रूप से मजबूत हो रहें है। उन्होंने कहा कि नशा पान की प्रवृत्ति को रोकने के बजाय सरकार प्रोत्साहन दे रही है।

श्री बजाज ने पत्थलगांव की घटना को बहुत हृदय विदारक और दर्दनाक बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की उन्होंने प्रदेश सरकार से पत्थलगांव के घटना की तत्काल न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार घटना की जवाबदारी लेने के बजाय विपक्ष की साजिश बता रही है। यदि यह साजिश है तो न्यायिक जांच कराकर सरकार खुलासा करें तथा जिसने भी साजिश किया है उसे कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए।

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य व्यास नारायण साहू, दयालु गाड़ा, परदेशी राम साहू, अनिल अग्रवाल, प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, राजू साहू, भूपेंद्र सोनी, नवल साहू, किशन साहू, रेशम हुंदल, चेतन साहू, किशोर देवांगन, संजय साहू, संतु कंसारी, अन्नपूर्णा देवांगन, धनमती साहू, चेतना गुप्ता, द्विज साहू, संतोषी कंसारी, नीलकंठ साहू, सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news