सरगुजा

लखनपुर अंजुमन गौसो रजा कमेटी के सदर चुने गए हाजी कयामुद्दीन अंसारी
22-Oct-2021 10:12 PM
  लखनपुर अंजुमन गौसो रजा कमेटी के सदर चुने गए हाजी कयामुद्दीन अंसारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 22 अक्टूबर। अंजुमन गौसो रजा कमेटी की बैठक जामा मस्जिद में बीती रात आहुत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी भंग करते हुए, नए सिरे से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 कार्यकारिणी में सदर के साथ दो नायब सदर,सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष सहित 25 कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति हुई। नयी कार्यकारिणी में सर्व सहमति से नए सदर के रूप में हाजी कय़ामुद्दीन अंसारी को चुना गया। इसी कार्यकारिणी में सचिव के रूप में मो. शमीम (बल्लु), नायब सदर मो. साबिर खान, नायब सदर हाफिज़़ शाकिर,कोषाध्यक्ष शमीमुद्दीन खान(भूतपूर्व पार्षद),सहसचिव नईमूल हक़ एवं 25 कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति की गयी।

इस कमिटी के संरक्षक के तौर पर पूर्व सदर शराफ़त अली,हाजी इशहाक, हाजी आमीन,हाजी अशरफ़ अली,हाजी अकबर अली,तैय्यब नूर,शोहराब खान,रफ़ीक खान,हाजी इमदाद एवं जसीम शेख़ बनाए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news