गरियाबंद

धान कटाई शुरू, सरकार धान की खरीदी 1 नवंबर से करें
23-Oct-2021 5:05 PM
धान कटाई शुरू, सरकार धान की खरीदी 1 नवंबर से करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 अक्टूबर। 
जिले के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों हरहुना और सांई वैरायटी की धान पककर पूरी तरह तैयार हो गई है। किसान धान कटाई में जुट गए हैं।

राजिम किसान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष भोले साहू, अध्यक्ष गणेश गुप्ता, सचिव भागवत साहू, पूर्व सचिव श्याम साहू, बंधु साहू, राजेंद्र पाल, कन्हैया देवांगन, सत्यनारायण धीवर, राजेश धीवर, शिवाराम साहू, प्रहलाद नागर सहित क्षेत्र के किसानों ने भूपेश सरकार से मांग की है कि आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए धान खरीदी 1 नवंबर से करनी चाहिए। कहा कि क्षेत्र के कई किसानों के फसल पककर तैयार हो गई है और कटाई में जुट गए हैं।

वहीं दीपावली पर्व में लोग घरों की साफ-सफाई में लगे होने से कटाई कार्य के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसान परेशान है। बड़े किसानों द्वारा मशीन से धान कटाई कराया जा रहा है। किसानों ने बताया कि अधिक मजदूरी की लालच में मजदूर बाहर कमाने जाते है।

गांव में खेती में कार्य करने मजदूर नहीं मिलते है और जो मिलते है वे भी अधिक मजदूरी मांगते है। इससे खेती के कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news