राजनांदगांव
राजनांदगांव, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज युवा मंच शहर एवं जिला राजनांदगांव के तत्वावधान में गत् दिनों स्थानीय सामाजिक भवन मोतीपुर में बैठक आहुत की गई। बैठक में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 26 दिसंबर को कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक की जानकारी देते युवा मंच के सदस्य जयदीप सिन्हा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिन्हा व अध्यक्षता शहर मंडलेश्वर मोहन सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि आशाराम सिन्हा प्रदेश कोष निरीक्षक, संदीप सिंह प्रदेश कार्य. सदस्य, योगेश्वर सिन्हा मंडल कोषाध्यक्ष, पूर्व सचिव विजय कुमार सिन्हा, गोविंद सिन्हा, नाथूराम सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, बंशी सिन्हा, किशुन सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, भैरव सिन्हा, तुलसी सिन्हा, पंचराम सिंह, उपस्थिति में सर्वसम्मति से युवक-युवती परिचय सम्मेलन 26 दिसंबर को कराने के विषय पर चर्चा हुई।