गरियाबंद

कांग्रेस-भाजपा के पारी-पारी लूट से छत्तीसगढ़ बर्बाद, 2023 में नहीं होने देंगे लूट - सुरेश कठैत
23-Oct-2021 5:22 PM
कांग्रेस-भाजपा के पारी-पारी लूट से छत्तीसगढ़ बर्बाद, 2023 में नहीं होने देंगे लूट - सुरेश कठैत

राजिम में आप का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 अक्टूबर।
संगठन को मजबूत करने और लोगों को पार्टी से जोडऩे के लिए आम आदमी पार्टी लगातार विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कर रही है।
 28 नवम्बर को दिल्ली सरकार के मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के छत्तीसगढ़ दौरे पर आने से पहले पार्टी प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन पूरा कर लेगी। अभी पार्टी हर दिन दो से तीन विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को राजिम व बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए विस्तार से चर्चा करते हुए योजना बनाई गई। सम्मेलन में दिल्ली से प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने एक-एक कार्यकर्ताओं से पार्टी के संबंध में चर्चा की।

प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा और कांग्रेस के पारी पारी में छत्तीसगढ़ बर्बाद हो गया है। अब 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और भाजपा को बर्बाद करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 36 वादे करके और गंगाजल की झुठी कसम खाकर सत्ता में आई है। जो गंगाजल की इज्जत नहीं की वो जनता कि क्या परवा करेंगी। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहभागी बनें है जो विपक्ष बैठकर सरकार का सहयोग कर रही है। प्रदेश की जनता को धर्मांतरण के नाम पर ध्यान भटका रही है जो दोनों पार्टी मिलकर जनता को लुट रही है।

 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने कहा प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को बड़ी उम्मीद के साथ चुना था, लेकिन आज कांग्रेस भी बीजेपी की कदमों पर चल रही है। आज विकास के नाम पर कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार चरम पर है।
प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे मूलभुत सुविधाएं भी जनता को नहीं मिल रही है। यह छत्तीसगढ़ के जनता के लिए दुर्भाग्य है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ के पैसों को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में खर्च कर रही है जो जनता के साथ छल है।
छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पंद्रह वर्ष के कार्यकाल से परेशान होकर कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में बैठाई है लेकिन प्रदेश की जनता उनके आपसी लड़ाई से तंग आ चुकी है। पार्टी में आपसी खींचतान की वजह से प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है।

यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ कि ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का वादा, युवाओं को रोजगार व अन्य वादा कर युवाओं से सरकार ने धोखा किया है। हम लोग प्रदेश स्तर पर अभियान चलाकर युवाओं के हित में लड़ाई लड़ेंगे। दुर्गा झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर भी अत्याचार हो रही है। प्रदेश में बेटीयां व महिलाओं पर सुरक्षित नहीं है।

आम आदमी पार्टी गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा कि गरियाबंद जिला में अफर शाही चल रहा हैं। जिला में सिर्फ और सिर्फ भष्टाचार और कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजिम की जनता विधायक से परेशान हो चुके हैं। विधायक से मिलने के लिए रायपुर जाना पड़ता है।

श्री ठाकुर ने बताया कि आज युवाओं की पहली पसंद आम आदमी पार्टी बन चुकी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आज पार्टी छोड़ आप के झाड़ू थामें है। आज जिला और विधानसभा के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें प्रमुख रूप से गरियाबंद जिला सचिव रूदसेन सिन्हा, जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा, संगठन मंत्री श्रवण यादव, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र कौशिक एवं अन्य को नियुक्ति पत्र दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news