महासमुन्द

बिहान आजीविका मिशन की महिलाओं के लिए दो महीने का वेतन जारी
23-Oct-2021 5:53 PM
बिहान आजीविका मिशन की महिलाओं के लिए दो महीने का वेतन जारी

महासमुंद, 23 अक्टूबर। बिहान आजीविका मिशन के जरिए गांव-गांव में महिलाओं को समूह से जोडक़र उन्हें स्वावलंबी बनाने वाली महिलाओं के लिए दो महीने का वेतन जारी कर दिया गया है। जिला पंचायत के बिहान शाखा की ओर से महिलाओं के लिए 22 लाख रुपए जारी किया गया है। ये दो माह का वेतन है। अधिकारियों ने बताया कि शेष महीने का वेतन भी सप्ताहभर के भीतर ही महिलाओं के खाते में जारी कर दिया जाएगा। मालूम हो कि एक दिन पहले ही बिहान में एफ एलसीआरपी, आरबीके, सक्रिय महिला और बैंक मित्र के रूप में काम करने वाली महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने यहां गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर गांधीगिरी की। महिलाओं ने बताया था कि उन्हें 6 माह से वेतन नहीं मिल रहा है।

महासमुंद जिले के प्रत्येक ब्लॉक महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में 160-160 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्होंने अब तक जिलेभर में गांव-गांव घूमकर 8 से 10 हजार महिला समूह को बिहान आजीविका मिशन से जोड़ा है। इन महिला कर्मचारियों में एफएलसीआरपी को 5 हजार, आरबीके को 2200, सक्रिय महिला को 1500 और बैंक मित्र को 2500 मानदेय दिया जाता है, जो पिछले 6 महीने से नहीं दिया गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news