महासमुन्द

महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने हैण्डमेड वस्तुओं के लिए लोगों को प्रेरित करें-नपाध्यक्ष
23-Oct-2021 6:04 PM
महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने हैण्डमेड वस्तुओं के लिए लोगों को प्रेरित करें-नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अक्टूबर।
सिरपुर महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार से मुलाकात की। इस मौके पर महिलाओं ने उनके द्वारा निर्मित डिजाइनर दार मोमबत्ती पालिका अध्यक्ष को भेंट की।

महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने सेवा निदान परिषद संस्थान की ओर से दैनिक उपयोगी घरेलू उत्पादन होम प्रोडेक्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिरपुर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली पर्व के लिए डिजाइनदार मोमबत्ती तैयर किया जा रहा है। जिसे लेकर महिलाओं ने कल नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार से मुलाकात की।

समूह की महिलाओं द्वारा भेंट की गई मोमबत्ती देख पालिका अध्यक्ष ने भी उनकी सराहना की और घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकार ने कहा कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल के लिए वोकल बनना होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। इसके लिए लोकल होम प्रोडेक्ट का अधिक से अधिक उपयोग में लाया जाना जरूरी है। इसके लिए शहर में स्टाल लगाया जाएगा साथ ही बाजार में हैण्ड मेड वस्तुओं की खरीदी के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली पर्व पर गरीब से लेकर संपन्न साधन लोगों के घरों में दीपक हो या मोमबत्ती या फिर बिजली से जलने वाली लाइट से रोशनी की जाती है। इस दीपावली घरों को रोशनी के लिए महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैण्ड मेड मोमबत्ती, दीया सहित साज सज्जा की वस्तुओं को खरीदें। ताकि हमारी बहने आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन सके। इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद संदीप घोष, कुमारी देवार, गोलू मदनकार, दाशु देवार, महिला समूह की सचिव सुनीता देशमुख, सदस्य संगीता विश्वकर्मा, पायल वैष्णव मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news