महासमुन्द

पुलिस देखकर भाग रहे दो कार सवार से 8 लाख का गांजा बरामद
23-Oct-2021 6:28 PM
पुलिस देखकर  भाग रहे दो कार सवार से 8 लाख का गांजा बरामद

ओडिशा से गांजा लेकर यूपी जा रहे थे

महासमुंद, 23 अक्टूबर। बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भाग रहे दो कार सवार से कोमाखान पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद गांजे की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े जाने के डर से गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाकर बच निकलने का प्रयास कर रहे थे।

कोमाखान थाना प्रभारी सिद्देश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि ओडिशा सीमा से लगे बैरियर के पास कार क्रमांक यूपी 14 बीएफ 1003 में सवार ग्राम काशीराम थाना उरई जिला जलौद उत्तरप्रदेश निवासी अजित वर्मा (22), पटेल नगर उरई जिला जलौद यूपी निवासी सलमान मंसूरी (20) को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों ओडिशा से कार की पिछली सीट पर गांजा लेकर यूपी जा रहे थे। इन्होंने सीट कवर में छिपाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे।

 


अन्य पोस्ट