कोण्डागांव

बीईओ-एबीईओ को हटाने तीसरे दिन भी धरना जारी
23-Oct-2021 9:34 PM
बीईओ-एबीईओ को हटाने तीसरे दिन भी धरना जारी

 

कोंडागांव, माकड़ी के जनपद जनप्रतिनिधि व सरपंच संघ का भी समर्थन

केशकाल, 23 अक्टूबर। केशकाल जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, उपाध्यक्ष गिरधारीलाल सिन्हा समेत सभी जनपद सदस्य केशकाल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाहियों एवं अनियमितताओं के चलते नगर के रावणभाठा मैदान में पिछले 3 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। वे बीईओ-एबीईओ पर की आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं।

शनिवार को यह धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा, जहां कोंडागांव एवं माकड़ी जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में जनपद सदस्य व केशकाल सरपंच संघ के दर्जनों सदस्य इस धरना प्रदर्शन में अपना समर्थन देने पहुंचे थे।

इस दौरान जनपद पंचायत माकड़ी के उपाध्यक्ष गौतम कुमार साहू ने कहा कि हम जनपद सदस्यगण केशकाल जनपद पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनियमितताओं, एवं बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर अंकुश लगाने के लिए विगत 3 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका हम पूर्णत: समर्थन करते हैं। कोंडागांव एवं माकड़ी जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अधिकांश सदस्य आज इनका समर्थन करने केशकाल आए हुए हैं।  चूंकि हम जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुन कर भेजा है, ऐसे में अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का अपमान करने से क्षेत्र की जनता में भी आक्रोश व्याप्त है। हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द हमारी सभी मांगों को पूरा करें, अथवा आगामी समय मे हम उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे, जिसकी पूर्व जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news