कोण्डागांव

युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन
23-Oct-2021 9:56 PM
युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन

कोण्डागांव, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देश में कोंडागांव जिला प्रभारी सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कोंडागांव युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम चिपावंड में पेट्रोल डीजल रसोई गैस एवं खाद्य तेल के दामों में हो रही लगातार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में गैस टँकी को कंधे में लादकर रैली निकाली गई और टंकी को छोड़ पुन: पुराने दिन को याद करते हुए लकड़ी के गठ्ठे को लेकर व साइकिल चलाकर रैली निकालकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य अनुराग पटेल कोंडागॉव ब्लॉक कांग्रेस भारत देवांगन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा जिला कांग्रेस मीडिया विभाग प्रभारी रितेश पटेल जिला महासचिव युवा काँग्रेस वेद कश्यप जिला संयोजक रविन्द्र दिवान, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमंत भोयर पुर्व जनपद सदस्य सुकमु कोर्राम पुर्व सरपंच धनसिंह मरकाम, जगरनाथ कोर्राम,उत्तम मानिकपुरी, सायबो, बुलाजी पटेल, आकाश मरकाम, छबि नेताम, फूलचंद मण्डावी सहित युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news