कोण्डागांव
पुलिस नशे के खिलाफ चला रही विशेष अभियान, आधी रात तक छापेमारी
24-Oct-2021 5:33 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश के बाद कोण्डागांव राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सभी ढाबा, होटलों में 22 अक्टूबर की शाम से आधी रात तक छापेमारी चलती रही। छापे के बाद क्षेत्र में हुक्का बार व अवैध नशे के करोबार का संचालन नहीं होना पाया गया। एक दिन पूर्व ही 21 अक्टूबर को कोण्डागांव पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी को गिरफ्तार किया तथा 4 दिन पूर्व धनोरा पुलिस द्वारा 41 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
कोंडागांव पुलिस जिले की आम जनता से अपील करती है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में नशे के अवैध करोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। जिससे पुलिस द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर जिले को अवैध नशे के कारोबार से दूर रखा जा सके।