दुर्ग

कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार
26-Oct-2021 5:04 PM
कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार

   शिवकुमार को प्रवक्ता का दायित्व, देवेंद्र कोषाध्यक्ष,26 उपाध्यक्ष, 24 महामंत्री सहित 43 सचिव को मिला पद   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुम्हारी, 26 अक्टूबर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सभी कर्मठ समर्पित कांग्रेसी जनों को यथोचित सम्मान स्वरूप संगठन में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुमति एवं जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे की अनुशंसा पर इस विशाल कार्यकारिणी में 26 उपाध्यक्ष, 24 महामंत्री, 43 सचिव, 10 कार्यकारिणी सदस्य को स्थान दिया गया है।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार चक्रधारी नरोत्तम यादव तीरथ चक्रधारी युगेश्वर पटेला नेतराम यादव को स्थान दिया गया है। वही कमेटी में कोषाध्यक्ष देवेंद्र साहू, प्रवक्ता शिवकुमार साहू, मीडिया प्रभारी गिरीश देवांगन, लेख राम साहू, नवीन साहू को नियुक्त किया गया है। सभी वर्गों को प्रधिनिधित्व करने का समान अवसर प्रदान करने का सद्प्रयास किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सर्वश्री भूपेश बघेल, निर्मल कोसरे, पवन अग्रवाल, शीश बंसल, स्वप्निल उपाध्याय, राजेश्वर सोनकर, के. रवि कुमार, मनहरण यादव, थानेश पटेल, महेश सोनकर, शांति टंडन, नीतू रावते, कुमारी बाई निषाद, जानकी धु्रव सहित 21 अन्य कांग्रेसी जन, स्थाई समिति में केजऊ राम यादव, रामपाल सिंह, तेज राम देवांगन, राजकुमार पटेल, विष्णु सोनकर, राजकुमार जैन, ताजुद्दीन खान, उमा सिन्हा, सविता यादव, मीरा साहू सहित 15 अन्य कांग्रेस जन सामिल है। महामंत्री अशोक कुमार वैष्णव, राजेश चतुर्वेदी, आकाश देवांगन, भूपेंद्र पटेल, रामेश्वर सोनकर, नोबल सिन्हा, लक्ष्मीनारायण मारकंडे, कमला मौर्या सहित 16 अन्य कांग्रेस जन, सचिव पद हेतु दुष्यंत वर्मा, मोहम्मद अब्दुल्ला, भोलाराम साहू, मोनू साहू, नामदास कुर्रे, कांति साहू सहित 37 अन्य कांग्रेसजन को ससम्मान स्थान प्रदान किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news