दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश में 100 करोड़ से अधिक लोगो को सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन किए जाने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित इस लक्ष्य तक पहुंचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त कोरोना योद्धाओं का आभार मानव श्रृंखला बनाकर किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, मंडल महामंत्री पोषण साहू, मंडल मंत्री संजय शुक्ला, मोहन बागुल, लकेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निलेश सिन्हा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष मालवीय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल कुमावत, मंडल महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी अनिकेत यादव, मंडल उपाध्यक्ष चंदन साहू, उपाध्यक्ष निरंजन दुबे, पटरी पार मंडल उपाध्यक्ष आशीष पांडे एवं अन्य युवा मोर्चा के साथी गण उपस्थित थे।