दुर्ग

अटके अंडरब्रिज का निर्माण अब फिर से होगा शुरू
27-Oct-2021 4:11 PM
अटके अंडरब्रिज का निर्माण अब फिर से होगा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अक्टूबर।
विधायक अरुण वोरा ने साइंस कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए 22 लाख की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य खनिज न्यास मद से किया गया है। इसी तरह वोरा ने रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कराया। इस कार्य पर कुल 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

लंबे समय से रेलवे द्वारा पैसा जमा करवा दिए जाने के बाद भी निगम की लचर कार्यप्रणाली की वजह से निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। यह काम न होने के कारण रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण का काम कई महीने से बंद पड़ा था। वोरा ने अंडरब्रिज निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वोरा ने कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज और धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण कार्य कई महीने से लटका है। काम पूरा न होने के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पाइपलाइन शि िटंग का काम निर्धारित समय पर पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने अंडरब्रिज निर्माण का प्रोजेक्ट भी बिना रूकावट तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पाइप लाइन देख भडक़े विधायक
अमृत मिशन प्रोजेक्ट में धांधली, अनियमितता और लापरवाही किस कदर चल रही है, इसकी एक मिसाल गया वार्ड नंबर 2 में देखने मिली। बघेरा वार्ड का दौरा करने जा रहे विधायक अरुण वोरा को एक महिला बाना बाई निषाद ने केजू राईस मिल के पास रोककर वार्ड की समस्या देखने की गुहार लगाई. बाना बाई ने वोरा को बताया कि केजू राइस मिल के पास करीब 4 सौ मकान हैं। यहां छोटी-छोटी दस गलियों में नाली के भीतर अमृत मिशन की पाइपलाइन बिछाकर पाट दिया गया है। पाइपलाइन बिछाने की शिकायत मिलने के बाद विधायक अरुण वोरा ने इस मामले में जमकर आक्रोश जताया है।

वोरा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक है, डेढ़ सौ करोड़ का प्रोजेक्ट नगर निगम की पिछली परिषद के कार्यकाल में शुरू हुआ और कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ  दर्जनों की संख्या में शिकायतें मिल चुकी है। पूरे शहर में जगह-जगह खोदाई का काम किया गया, लेकिन रेस्टोरेशन का काम महीनों तक नहीं किया गया। आज भी कई जगहों पर काम अधूरा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news