कोण्डागांव
कोण्डागांव, 27 अक्टूबर। जिला मुख्यालय के कार्यालय में कलेक्टर पुषपेंद्र कुमार मीणा जिला कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार तृतीय.चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जासेगी। इस पद हेतु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के पत्रानुसार भर्ती प्रक्रिया संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग द्वारा प्रारंभ की गई है।
जिसके अनुसार संभाग के कुल 988 पदों पर भर्ती की जानी है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से कोण्डागांव जिले के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड. 3 के 10 व भृत्य के 107 पदों सहित कुल 117 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसके लिए ऑनलाईन आवेदन 1 नवंबर से 23 नवम्बर तक जारी रहेगा। ऑनलाईन आवेदन विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट पर भरे जा सकते हैं।
परीक्षा ;केवल सहायक ग्रेड 3 हेतु 2 जनवरी को प्रात: 11:45 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी हेतु अलग अलग शुल्क जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट एवं जिले की वेबसाईट से अथवा जिला कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।