कवर्धा

राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल का स्वागत
02-Nov-2021 5:08 PM
राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 2 नवंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बोड़ला पहुंचे। रेस्ट हाउस में स्थानीय कांग्रेसजनों ने उत्साह के साथ श्री द्विवेदी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सरकार के कामकाज का ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों के चलते बहुत कम समय में ही पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। आज भूपेश बघेल का डंका पूरे भारत में बज रहा है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जैसी योजना से जमीन से जुड़े स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। किसानों की उन्नति के लिए हमारी सरकार ने स्टाप डेम व चेक डेम पक्की नहर नाली का निर्माण किया जा रहा है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू बंटी खान प्रदेश सचिव एनएसयूआई दीपक मागरे एल्डरमेन पुरन मानिकपुरी, राकेश यादव, हरिप्रसाद बंजारे सुशील पटेल प्रमोद यादव ब्लाक अध्यक्ष एनएसयूआई यसवंत कुर्रे छत्रपाल भारद्वाज रूपेंद्र मानिकपुरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news