धमतरी

कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की जयंती
14-Nov-2021 4:35 PM
कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की जयंती

जन जागरण पदयात्रा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 14 नवंबर।
बाल दिवस के अवसर पर  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती विधायक कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव व जनजागरण पदयात्रा के प्रभारी आनंद पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने कहा कि पंडित नेहरु ने भारत को महाशक्ति बनाने अनेक कार्य किये। वर्तमान में मोदी सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह भारत को खोखला बनाने का षड्यंत्र  है। आज देश मे पूंजीवाद हो गया है, जबकि नेहरू जी के शासन काल से ही देश मे समाजवाद को बढ़ावा मिला था। पदयात्रा प्रभारी आनंद पवार ने कहा कि नेहरू जी को पूरे विश्व में जननायक के रूप में जाना जाता था। नेहरू परिवार ने अपनी अच्छी आमदनी वाली वकालत को छोड़ कर देशसेवा में लगे रहे उनके नेतृत्व में भारत का चहुमुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई केंद सरकार की नाकामियों का नतीजा है। जबकि राज्य सरकार भुपेश बघेल के नेतृत्व में नरवा,गरवा घुरवा, बारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत गौठान ग्रामीण उद्योग के रूप में विकसित हो रहे है। जयंती कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होने वाले जनजागरण पदयात्रा का शुभारंभ डॉ.लक्ष्मी धु्रव व प्रभारी आनंद पवार के नेतृत्व में हुआ। पदयात्रा में कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतिओं, बढ़ती महंगाई, किसान विरोधी नीतिओं, बढ़ती बेरोजगारी व केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ नारा लगाया।

इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष भूषण साहू,भानेन्द्र ठाकुर, निकेश ठाकुर , लखन लाल धु्रव, कमलेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, लखन लाल साहू ईश्वर साहू, अंजोर निषाद, जीवन नाहटा, भरत निर्मलकर, नरेश छदेहा, पेमन स्वर्णबेर, टेश्वर धु्रव, राजू कावड़े, सुरेंद्र यादव, आशिफ खान, भावत धु्रव, सचिन भंसाली माखनभरेवा, कुणाल गायकवाड़, हिदेश सोनवानी, सरपंच नीरेंद्र निर्मलकर, भावत धु्रव, मुनेंद्र धु्रव, शकुंतला ठाकुर, अनुसूया साहू, तब्बसुम बानो, लीलेश्वर पटेल, प्रफुल्ल अमतिया, जियॉउद्दीन रिजवी, महेंद्र धेनुसेवक कुलदीप साहू, लक्ष्मी साहू, उत्तम साहू, राजेन्द्र धु्रव चेतन मरकाम गोविंद ठाकुर, भीष्म यादव आदि की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news