कांकेर

जयंती पर बिरसा मुंडा को किया नमन
15-Nov-2021 10:11 PM
जयंती पर बिरसा मुंडा को किया नमन

भानुप्रतापपुर, 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर एवं अनुसूचित जनजाति जनजाति मोर्चा मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा आज जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती संबलपुर रोड बिरसा मुंडा मूर्ति पर जाकर पूजा-अर्चना कर मनाई गई।

इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र महाला प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा भाजपा मंडल अध्यक्ष बुधनू पटेल भाजपा अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष चैतु राम आचला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा पांडे मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन डीगेश खापर्डे पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा राजीव श्रीवास, कस्तूर चंद जैन, अभय पांडे, संतोष बाजपेई, मिलु दास महंत, संगीता टाडिया मंडल महिला मोर्चा महामंत्री शकुंतला यादव, वीणा चुरेंद्र, नरेंद्र कडिय़म, रमन, संदीप पवार, पुरुषोत्तम, सीताराम कोरोटी, झाडूराम मंडावी सियाराम उयके मणि यादव और भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news