बीजापुर

विधायक विक्रम की पहल, 30 समाज और 25 संगठन आए एक मंच पर
16-Nov-2021 5:50 PM
विधायक विक्रम की पहल, 30 समाज और 25 संगठन आए एक मंच पर

दीपावली मिलन समारोह पर किये गए सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 16 नवंबर।
देवउठनी एकादशी पर बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें 30 समाज और 25 संगठन एक मंच पर उपस्थित रहे।

सोमवार को पुष्प-वाटिका पार्क में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में जि़ले के महार समाज, गोंड़ समाज, हल्बा समाज, परधान समाज, सतनामी समाज, यादव समाज,  उरांव समाज, पदमशाली समाज, जैन समाज, कंवर समाज, क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज, बंगीय समाज, माहरा समाज, साहू समाज, मुश्लिम समाज, माहेश्वरी समाज, कोशरिया मरार समाज, तेलंगा समाज, दोरला समाज, मसीह समाज, मरार समाज, ईसाई समाज, भोजपुरी समाज, बंजारा समाज, धाकड़ समाज, मुरिया समाज, भतरा समाज, मारवाड़ी समाज, सर्व आदिवासी समाज एवं कलार समाज के लोगों के साथ  जिले के छ. ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, छ ग प्रदेश लिपिक संघ. छग शासकीय/अर्ध-शासकीय वाहन चालक यंत्रिकी कर्मचारी संघ, आदर्श शिक्षक कल्याण संघ. सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन, शालेय शिक्षक संघ, छग शिक्षक एसोसिएशन बीजापुर, शिक्षक कल्याण संघ, राजस्व पटवारी संघ,  छग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन,  छग राजस्व निरीक्षक संघ, नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़,  छ ग वनकर्मचारी संघ बीजापुर छग शिक्षक संघ, छग प्रधान पाठक कल्याण संघ, जि़ला पंचायत सचिव संघ, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, स्वास्थ्य संयोजक संघ, छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छग आँगनबाड़ी/सहायिका संघ, बस्तर संभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ अनियमित कर्मचारी संघ, प्रेस क्लब बीजापुर, रसोईया संघ, ऑटो चालक संघ एवं सरपंच संघ के लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

दीपावली मिलन समारोह में आए समाज और संगठन के लोगों को विधायक विक्रम शाह मंडावी ने शॉल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मिलन समारोह में दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि बीजापुर जैसे सुदूर क्षेत्र में तीस से अधिक समाज और पच्चीस से अधिक कर्मचारी संगठन हैं। उन्होंने आगे कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार की योजनाओं को गाँव-गाँव और आम लोगों तक पहुँचाने में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यही कारण है कि आज हम सब साथ है और एक दूसरे के साथी बन जिले के विकास के लिए काम कर रहे है।
कार्यक्रम आए लोगों का आभार व्यक्त जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर एवं कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद ज़ाकिर खान ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news