दन्तेवाड़ा

कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को किया जागरूक
16-Nov-2021 9:30 PM
कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को किया जागरूक

तालुका विधिक सेवा समिति ने निकाली प्रभात फेरी, स्कूली छात्र हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 16 नवंबर।
राष्ट्रीय  विधिक व छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बचेली के नेतृत्व में अमृत महोत्सव समापन समारोह के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

बचेली तहसीलदार महेश कश्यप द्वारा प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैनल अधिवक्ता भूपेन्द्र धारगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वरूपा नाग व उषाशीष के द्वारा विशेष विधिक शिविरों का आयेाजन हुआ।

अमृत महोत्सव के दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये थे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून की जानकारी को आम जनता तक पहुंचाना और कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूकता के लिए प्रोत्साहित करना ता।

प्रभात फेरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय के शिक्षक बीआर नाग, भरत बट्टी, मीनाक्षी नाग, गायत्री, जयश्री, श्रुति, श्रीमंगल राम, भारती, धमेन्द्र, शिक्षा विभाग के स्टाफ,थाना प्रभारी अमित पाटले व पुलिस बल के जवान, मीडिया कर्मी, न्यायालयीन कर्मचारी व विधिक सेवा कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। इसमे बचेली अनुविभागीय अधिकारी अरूण कुमार सोम का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट