धमतरी
विष्णुदेव साय के दुगली आगमन पर महिला मोर्चा ने किया स्वागत
18-Nov-2021 6:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 नवंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के दुगली की पावन धरा में प्रथम आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने रोली चंदन पीला चांवल तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा करके अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर नगरी मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू बेलर मंडल अध्यक्ष बबिता साहू, कुकरेल की मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला महामंत्री हेमलता यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अराधना शुक्ला, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, महामंत्री हेमलता साहू, चेलेश्वरीसाहू,सत्यवती नेताम, चंद्रकला साहू, रीतु साहू, सती मरकाम, प्रीति यदु, प्रतिमा देवांगन, विनिता कोठारी, तारा बाई मंडावी एवं समस्त महिलाओं के द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे