कांकेर

छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत
18-Nov-2021 8:42 PM
छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 18 नवंबर। छात्र-छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम, सायबर सेल, यातायात शाखा, और पुलिस थाना  का भ्रमण कराकर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत 17 नवंबर को हायर सेकण्डरी स्कूल नरहरदेव, महर्षि आंग्लावैदिक हायर सेकण्डरी स्कूल कांकेर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, हायर सेकण्डरी स्कूल सिंगारभाट कांकेर के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम, सायबर सेल, यातायात शाखा, थाना कांकेर का भ्रमण कराकर पुलिस के कार्यप्रणाली को दिखाया समझाया गया। उपस्थित सम्पूर्ण बच्चे उत्साहित होकर पुलिस के प्रतिदिन की दिनचर्या को समझने का प्रयास किये और थाना प्रभारी  शरद दुबे से थाना में आने वाले शिकायतकर्ता ,रिपोर्टरों के संबंध में तथा पुलिस कंट्रोल रूम के प्रतिदिन की कार्रवाई व सायबर सेल की जांच कार्रवाई को समझने का प्रयास किये। बच्चों को थाना भ्रमण कराने में सहायक उप निरीक्षक केजूराम रावत, शारदा यादव, हेमलता परिहार, महिला आरक्षक पदमिनी साहू, अन्नपूर्णा नाग, सपना सिंह इत्यादि का कार्य सराहनीय रहा।

इसके बाद 20 नवंबर को अभियान के तहत् नरहरदेव हायर सेकण्डरी मैदान में प्रात: 8 बजे से खेलकूद एवं स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति, कोरोना, अन्य स्वैच्छिक विषय पर निंबंध, रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण बाद दोपहर 1 से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण की करने के संबंध में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट