कोरिया

बिरसा मुंडा जंयती पर निकाली रैली
19-Nov-2021 6:16 PM
बिरसा मुंडा जंयती पर निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 19 नवंबर।
भगवान बिरसा मुंडा की जंयती मनाई गई। इस कार्यक्रम में पटना चौक पर आदि देवी-देवताओं की पूजा के बाद बिरसा मुंडा के चित्र पर समाज के बैगा, वरिष्ठ जनों, मातृत्व शक्तियों के द्वारा माल्यार्पण और तिलक (हल्दी चावल) कर नमन किया गया। इसके पश्चात एक विशाल रैली के साथ पानी टंकी पटना के सामुदायिक भवन में समाज के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों यवत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया, गोगपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो, समाज के लिए पूरे तन मन और धन से समर्पित पार्षद विजय सिंह ठाकुर, जनक सिंह, विजय सिंह  अध्यक्ष आदिम जाति सहकारी समिति पटना, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सदस्य प्रमिला सिंह, पटना के सरपंच गायत्री सिंह, समाज के वरिष्ठ जन सुरेश सिंह, की उपस्थिति में हुआ।

इस कार्यक्रम को विशेष रूप आयोजित करने वाले और सफल बनाने में श्री रिंकू सिंह शिक्षक, महान मरकाम, मनोज सिंह, महेंद्र मरकाम, उदय सिंह, नागेशवर सिंह, सत्येन्द्र सिंह सरूता, महेंद्र सिंह, गोपाल कमरों और सर्व समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news