दन्तेवाड़ा
खंड वर्षा, किसान निराश
20-Nov-2021 6:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 20 नवंबर। दंतेवाड़ा में में धान की कटाई का कार्य चरम पर है। इसी दौरान बारिश की आशंका ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में विगत 1 सप्ताह से आसमान में बादल छाए हुये हैं। इसके साथ ही खंड वर्षा भी हो रही है। इसके चलते कुछ किसानों ने धान की कटाई के कार्य को रोक दिया है। वहीं जिन किसानों ने धान की कटाई पूर्ण कर ली है। वे धान को सुरक्षित रखने जद्दोजहद कर रहे हैं। बारिश की दशा में धान की फसल को नुकसान का अंदेशा है। जिससे किसानों में निराशा का भाव नजर आ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे