धमतरी

गोवर्धन पूजा में शामिल हुईं सिहावा विधायक, समाज ने रखी मंगल भवन की मांग
21-Nov-2021 6:01 PM
गोवर्धन पूजा में शामिल हुईं सिहावा विधायक, समाज ने रखी मंगल भवन की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 नवंबर।
महानदी चित्रोत्पला उद्गम स्थल कणेश्वर धाम देउरपारा सिहावा में सर्व यादव समाज सिहावा के तत्वाधान में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्मी धु्रव विधायक विधानसभा सिहावा अध्यक्षता रमेश यादव प्रांत अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़, सभापति गोवर्धन यादव सर्व यादव समाज सिहावा विशेष अतिथि दिनेश्वरी नेताम जनपद पंचायत अध्यक्ष मनु लाल यादव सभापति जनपद नगरी भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, सुलोचना साहू जनपद सदस्य एवं जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जेएस यादव, महेंद्र धेनु सेवक उपसरपंच सिहावा, मैनपुर परीक्षेत्र सर्व यादव समाज से गेंदू राम यादव एवं समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

रमेश यदु प्रांत अध्यक्ष अपने समाज के विचारधारा को अवगत कराते हुए यादव समाज की निम्न मांगों को ध्यान आकर्षित करते हुए गोवर्धन भाटा में सर्व सुविधा मंगल भवन की मांग रखी जिसको विधायक ने यादव समाज की मांग पर हर्ष स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री से करवाने की बात कही। विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने यादव समाज के समस्त यादव बंधुओं को क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए और जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने भी समाज के यादव बंधुओं की मांग को स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व यादव समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष  गोवर्धन यादव उपाध्यक्ष नंद यादव समारू राम यादव कोषाध्यक्ष बलदेव यादव , सचिव कमल नारायण यादव, संरक्षक गोकुल यादव, जयराम यादव, युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष -डीके यादव उपाध्यक्ष- भीषम यादव एवं प्रवीण यादव बंसी लाल यादव रिंकेश यादव, विकास यादव संगठन मंत्री- चंद्रभान यादव, अध्यक्ष गण -चैनूराम यादव रामस्वरूप यादव दीनदयाल यादव, विशेष सहयोग- शैलेंद्र धेनु सेवक सिहावा पेट्रोलियम महिला प्रकोष्ठ से रूपबाई किरतन बाई गीता बाई राधिका बाई पाचोबाई कुमारी भाई शकुंतला, सरिता बाई पांचों बाई एवं समस्त सर्व यादव समाज सिहावा के यादव बंधुओं के द्वारा गोवर्धन पूजा महोत्सव कार्यक्रम को सफल आयोजन कराने में सहयोग मिला।

सभा समापन के बाद सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र युवा प्रकोष्ठ डी के यादव द्वारा समस्त यादव बंधुओं को सफल आयोजन होने पर आभार व्यक्त करते हुए आमंत्रित अतिथि आदरणीय जनों एवं क्षेत्रवासी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news