राजनांदगांव

कान्यकुब्ज समाज का दीपावली मिलन
22-Nov-2021 4:35 PM
कान्यकुब्ज समाज का दीपावली मिलन

राजनांदगांव, 22 नवंबर। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन गत् दिनों संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं अध्यक्षता संरक्षक डॉ. अरूण शंकर दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र, बख्शी जी एवं मुक्तिबोध की कर्मस्थली संस्कारधानी की गौरवशाली परंपराओं को सराहते दीप पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अरूण शंकर दीक्षित, डॉ. सूर्यप्रकाश द्विवेदी, लक्ष्मी शुक्ला ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना वारियर्स, समाज की प्रतिभाओं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन विष्णुदत्त तिवारी, संचालन अजय शुक्ला व भूपेन्द्र बाजपेयी ने किया।

कार्यक्रम में प्रकाशचंद्र शुक्ला, शशिकांत अवस्थी, प्रदीप कुमार मिश्रा, यज्ञनारायण शुक्ला, केपी दीक्षित, नीरज बाजपेयी, शैलेष शुक्ला, विनोद बाजपेयी, अरूण शुक्ला, विवेक शुक्ला, शैलेन्द्र बाजपेयी, जगदीश प्रसाद मिश्रा,  सुरेंद्र दुबे, अवधेश मिश्रा, निर्मल शुक्ला,  दिनेश अवस्थी, प्रभात बाजपेयी, संजीव कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजेश मिश्रा, हर्षदेव दुबे, ममता अवस्थी, लक्ष्मी शुक्ला, मोहनी शुक्ला, मनीष मिश्रा, प्रतीश तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news