कोण्डागांव

ओडिशा से लाया जा रहा धान जब्त
22-Nov-2021 9:09 PM
ओडिशा से लाया जा रहा धान जब्त

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 22 नवंबर। ओडिशा से ग्राम माकड़ी छत्तीसगढ़ लाते अवैध धान को वाहन सहित जब्त किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौतम चंद पाटिल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव निमितेष सिंह परिहार की संयुक्त टीम द्वारा ओडिशा सरहदी में रात्रि भ्रमण के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 21 नवंबर को ग्राम राकसबेड़ा निवासी मूलचंद बघेल (22) द्वारा अपनी बिना नंबर सोल्ड टै्रक्टर में 110 बोरी धान जिसमें 40-40 किग्रा भर्ती के साथ ग्राम हिरापुर हिरावन्डी के बीच एवं सरहदी राज्य ओडिशा के ग्राम डौण्डेसरा निवासी प्रफुल गोंड (28) द्वारा अपनी 1109 वाहन क्र. सीजी 4 जे डी 6456 में 200 बोरी धान जिसमें 45-45 किलोग्राम की भर्ती के साथ कुरलूबहार के पास अवैध रूप से बिक्री हेतु ओडिशा राज्य से ग्राम माकड़ी छत्तीसगढ़ लाते समय जब्त कर धान परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया।

कोई दस्तावेज नहीं होना पाए जाने से अग्रिम कार्यवाई हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव को सौंपी गई।


अन्य पोस्ट